प्रशांत मंडल
झालसा रांची के निर्देशानुसार जागरुकता शिविर का आयोजन आज बुधवार लिट्टीपाड़ा प्रखंड जबरदहा पंचायत के ग्रामीण इलाकों में घूम घूम कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड के तत्वधान में सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त जागरुकता शिविर में पीएलवी चन्द्रशेखर घोष एवम् नीरज कुमार राउत ने कानून के प्रति जागरूक करने से संबधित बातों की जानकारी देते हुए कहा लोक अदालत की विशेषता, दो पक्षकारों के बीच मध्यस्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निः शुल्क अधिवक्ता प्राप्त पाने का हकदार, एसिड अटैक मुअवाजा, बैक ऋण, श्रम विवाद समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को विस्तारित से समझाया। और ऐसे कानूनी मामलों के लाभ लेने ले लिए डालसा में आवेदन देने को कहा गया। साथ ही कहा गया की पूरे अप्रैल माह में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को कानूनी तौर पर विधिक साक्षरता बनाना है ताकि न्याय की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। मौके पर अलग अलग क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहें।








