प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा सिंगलोम ओपी के थाना क्षेत्र के चट्टानी गांव के समीप मंगलवार देर रात को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव देखा ।यह खबर अगल बगल में आग की तरह फैल गया। इसकी खबर ग्रामीणों ने थाना को दिया। घटना कि खबर मिलते ही ओपी थाना से थाना प्रभारी सत्यदेव प्रसाद घटना स्थल पहुंचकर व्यक्ति के शव को पेड़ से निचे उतारा गया ।तत्पश्चात पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया ।पुलिस ने अभी तक शव की पहचान नहीं कर सका। वहीं थाना प्रभारी सत्य प्रसाद ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है ।शव की पहचान हेतु फोटो हर थाना पर भेजी गई हैसाथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान करने का कोशिश किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील किया कि कोई भी इस व्यक्ति शव को पहचाने तो थाना को तुरंत सूचित करने को कहा गया है। साथ ही बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है । आगे शव की पहचान को लेकर पुलिस जुटी हुई है।





