Search

May 15, 2026 2:36 pm

60 /40 के विरोध में झारखंड बंद का आंशिक असर देखा गया पाकुड़िया में।

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़िया झारखंड के विभिन्न छात्र संगठनों के अहवाहन पर नियोजन नीति 60 /40 के विरोध एवं खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को झारखंड बंद का आंशिक असर पाकुड़िया में भी देखा गया।यहां झारखंड बंदी का नैतिक समर्थन करते हुए युथ क्लब पाकुड़िया के सदस्य कोर्नेलियस मरांडी,देवीधान हेंब्रम,इलियास किस्कू,विकास सोरेन,प्रेम प्रकाश किस्कू,फ्रांसिस मुर्मू,राजेश मरांडी आदि ने कहा की हम यूथ क्लब पाकुड़िया की ओर से सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि झारखंडी छात्रों की हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द स्थानीय एवं नियोजन नीति खतियान के आधार पर लागू किया जाय। साथ ही कहा कि झारखंड बंदी का यूथ क्लब नैतिक समर्थन देती है। जबकि बाजार की सभी दुकानें रोज की भांति खुली रही । वहीं आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने भी जिला परगना गानेल हेंब्रम के नेतृत्व में बंद का समर्थन में सड़क पर उतरे और तलवा चौक पर पाकुड़िया से पाकुड़ जानेवाली पथ पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया।बंदी के कारण पाकुड़िया बस स्टैंड में दिन भर सन्नाटा पसरी रही और बसे यथावत खड़ी रही।

IMG 20230419 WA0031 1
IMG 20230419 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!