Search

March 17, 2026 8:18 pm

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को आन द स्पॉट समाधान किया गया

सतनाम सिंह

महेशपुर प्रखंड के कानीझाड़ा पंचायत में मंगलवार रात को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

Also Read: E-paper 01-02-2026

रात्रि चौपाल में उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण,स्कूल में पठन पाठन , स्वास्थ से संबंधित मनरेगा, म्यूटेशन आदि योजना से संबंधित समस्याएं रखी। जिस पर उपायुक्त ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें रिर्पोट पेश करें। चौपाल में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।

मौके पर उपविकाश आयुक्त शाहिद अख्तर ,अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल, अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20230425 WA0034 1
IMG 20230425 WA0033
IMG 20230425 WA0035

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर