Search

September 27, 2026 4:20 am

मातृशक्ति ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश।

राजकुमार भगत

पाकुड़ में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल से जुड़ी मातृशक्ति अनामिका कुमारी ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण पेश किया। वह स्थानीय रक्तकोष पहुंचीं और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अनामिका कुमारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और उनकी इच्छा रही है कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वह भी इस अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने आम लोगों से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल, सनातनी आशीष चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!