Search

May 13, 2026 11:00 am

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य तारीकुल इस्लाम ने गर्भवती महिला क़ो किया रक्तदान

इस वर्ष 2023 मे अब तक 89 यूनिट रक्तदान क़र पाकुड़ जिला मे सबसे अधिक रक्त डोनेट करने वाला बना समूह

पाकुड़ जिला मे इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों की एक अलग ही पहचान है,इन सभी सदस्यों का एक ही मक़सद है इंसान की मदद करना चाहे वो रक्त दान कराकर या आर्थिक मदद पहुंचा कर, बस यही है इंसानियत फाउंडेशन की पहचान जो आज कल पूरे पाकुड़ जिले वासियों के दिलों पर राज करती है। इंसानियत फाउंडेशन ने मदद के दौरान न व्यक्ति से नाम पूछा और न ही धर्म बस इंसान ही इंसान के काम आता है,यह सोच इंसानियत फाउंडेशन के हर सदस्यों की है। चांचकी की गर्भवती महिला हेना बीबी उम्र 28 ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव सदर अस्पताल सोनाजोरी पाकुड़ मे भर्ती है डॉक्टर ने खून चढ़ाने का सलाह दिया तभी उनके पति इस्लाम शेख ने तुरंत फाउंडेशन के अध्यक्ष बानिज से संपर्क किया, समूह मे जानकारी के मुताबिक पृथ्वीनगर के तारीकुल इस्लाम उम्र 27 पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर ए पॉजिटिव डोनेट किया, तारीकुल ने कहा हर तीन महीने मे किसी का मदद करता रहूंगा आपलोग भी बेझिझक रक्तदान करें इसमें कोई समस्या नहीं है | मौक़े पर अध्यक्ष बानिज कोषाध्यक्ष फरजन शेख, कर्मचारी मौजूद रहे |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!