धीरेन साहा
पाकुड़िया झारखंड राज मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर स्थायीकरण सहित अन्य चिरलंबित मांगों की पूर्ति हेतु शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को 1 से 3 मई तक सामूहिक अवकाश की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर 1 मई मजदूर दिवस के दिन को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलीहातु से पैदल यात्रा प्रारंभ कर 3 मई को रांची राज भवन पहुंचेगी वहां एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, पीटर किस्कू, बोविंन मुर्मू, नसीम सरकार, बहामुनी मरांडी, संतोष सोरेन, जितेन रविदास, नाजिर टूडू, स्नेली मुर्मू सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।











