Search

May 21, 2026 8:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सीमावर्ती चेकपोस्टों पर डीसी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा।

पाकुड़ उपायुक्त ने बुधवार देर शाम सीमा सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से पाकुड़िया प्रखंड स्थित पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने महेशपुर–रद्दीपुर मार्ग पर स्थित कदमटोला चेकपोस्ट तथा पाकुड़िया अंतर्गत राधानगर चेकपोस्ट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी आने-जाने वाले वाहनों की नियमित और सघन जांच सुनिश्चित की जाए तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जाए, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चेकपोस्ट पर संधारित वाहन आगमन रजिस्टर (एंट्री रजिस्टर) की स्वयं जांच की और उसकी अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को व्यवस्थित, स्पष्ट एवं नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!