बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़) हाथकाठी पाकुर रोड में 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन का मंगलवार को हुआ समापन।3 दिनों से चल रहे इस हरि कीर्तन और भक्ति प्रवाह से श्रद्धालु हुए भाव विभोर।28 मई से प्रारंभ हरिनाम संकीर्तन 2 जून मंगलवार को हुआ समापन, संकीर्तन में पुरोहित अक्षय चक्रवर्ती और वैष्णव काजल दास थे जबकि कीर्तनया में मधुमिता बंदोपाध्याय कोलकाता से पागल दास मालदा से और भीम सहा हिरणपुर जबकि बालक दल मुराडोय के अलावे सुखदेव पंडित नमिता देवी आदि ने अपना अपना हरिनाम संकीर्तन में प्रस्तुति दिया जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे, समापन से पूर्व सोमवार रात्रि को हाथी कीर्तन कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महाभोग के रूप में खिचड़ी का भी प्रदर्शन किया गया।






