अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति की एक बैठक मंगलवार को चौक परिसर में जिला अध्यक्ष जोगेश टुडू की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में मुख्यरूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा संताल परगना प्रमंडल प्रभारी सह बोरियों के पूर्व विधायक ताला मरांडी ,संताल परगना सह प्रभारी रवीन्द्र टुडू ,पूर्व विधायक सह प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी , पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूधन मुर्मू ,पूर्व विधायक महेशपुर सुफल मरांडी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साहेब हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत व सशक्त करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।ताकि आने वाले लोक सभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में पाकुड़ जिला के तीनों विधानसभा को जीत दर्ज कर सके।एसटी मोर्चा संथाल परगना प्रभारी ताला मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार लूट खसोट की सरकार है।राज्य में पूरी तरह अराजकता फैली हुई है।यहां के बहन बेटी अब सुरक्षित नही है।उन्होंने कहा जिस प्रकार बोरियो में एक आदिवासी युवती की निर्मम हत्या कर उनके शव को छत विछत कर कई टुकड़ो में काट दिया. फिर भी सरकार मौन है।सरकार के संरक्षण में राज्य के खनिजों का लूटा जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को अराजकता व लूट खसोट की सरकार के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
बैठक में सर्वसम्मिति से मंडलों का दिया गया अतिरिक्त प्रभार
जिसमें दुर्गा मरांडी को महेशपुर मंडल, मिस्त्री सोरेन को केराछतार, साहेब हांसदा को लिट्टीपाड़ा, बाबुधन मुर्मू को हिरणपुर व नवीनगर, जामु मरांडी को बिचामहाल, शिलारानी हेम्ब्रम विरकीटी, अमृत पांडेय दादपुर,एवं सुफल मरांडी को पाकुड़िया मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
मौके पर एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किस्टू सोरेन,लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, बबलू सोरेन, बनेश्वर सोरेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।










