सतनाम सिंह
पाकुड़ राज्य सरकार के द्वारा जनसेवकों के नियुक्ति के लगभग 11 वर्ष के पश्चात् षडयंत्र के तहत ग्रेड पे 2400 से घटा कर 2000 कर दिया गया है । जिसके विरोध में झारखंड राज्य जनसेवक संघ के द्वारा राज्य के पाकुड़ जिले के सभी प्रखंड जनसेवकों द्वारा चिरलंबित 11 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को पाकुड़ समाहरणालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संघ के सचिव त्रिदीप कुमार शील ने बताया कि जिला संघ के द्वारा पाकुड़ जिला व राज्य के सभी जनसेवकों का 11 सूत्री मांग पर 8 मई तक राज्य सरकार अम्ल नहीं करती है तथा उक्त आदेश को निरस्त नहीं करती है तो 8 मई को राज्य के सभी जिलों मैं राज्य के जनसेवकों द्वारा अपने-अपने जिलों में संध्या को मशाल जुलूस निकाला जाएगा साथ ही राज्य संघ के निर्णय के साथ पाकुड़ जिला के भी सभी जनसेवक 9 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव त्रीदीप शील, कोषाध्यक्ष अनंत कुमार साहा, मीडिया प्रभारी फकरे आजम सहित सभी प्रखंडों के जन सेवक उपस्थित थे।











