Search

May 26, 2026 12:58 pm

ग्राम प्रधान मांझी संगठन की ओर से स्थापना दिवस पर सभी ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगीयों ने निकाली रैली

उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

दुमका/संताल परगना ग्राम प्रधान/मांझी संगठन की ओर से संताल परगना ग्राम प्रधान/मांझी स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुई।स्थापना दिवस पर ग्राम प्रधान/संगठन संताल परगना की ओर से सभी ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगी दुमका इंन्डोर स्टेडियम में उपस्थित हुए एवं यहाँ से एक विशाल रैली संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल के नेतृत्व में दुमका पोखरा चौक स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस बाजार एवं कचहरी परिसर होते हुए वापस इंन्डोर स्टेडियम पहुंची जहाँ यह विशाल रैली सभा में परिणत हो गई।
जिसमें संगठन की ओर से विभिन्न मांगे जो पूर्व से संगठन की ओर से मांग किया जाता रहा है वह मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को सौंपा गया।आज के बैठक में संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष ने संगठन के क्रियाकलापों के विषय में उपस्थित ग्राम प्रधान के सहयोगियों को विस्तार से जानकारी दी। संगठन के द्वारा आयोजित स्थापना दिवस आज संथाल परगना के हजारों ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगी उपस्थित थे। मुख्य मांग पत्र मे राजस्व मालगुजारी वसूली ऑनलाइन को निरस्त करते हुए ऑफलाइन से मैनुअल रसिद द्वारा संपूर्ण जमाबंदी रैययतों का लगान रैयती वसूल किया जाए। अंतिम प्रकाशन के वर्तमान परचा में वुड मेकफर्सन गेंजर के अनुरूप साविक जमाबंदी नंबर साविक रकवा, साविक लगान, और प्रधानी जोत में जमीन में वर्तमान ग्राम प्रधान का नाम दर्ज किया जाए। संतालपुर थाना ग्राम प्रधान परिषद का गठन किया जाए एवं प्रधानी व्यवस्था को सशक्तिकरण के तहत विकास की समुचित राशि ग्रामसभा को दिया जाय। ग्राम प्रधान एवं लेखा हुड़का सम्मानित राशि 2000 से बढ़ाकर 10000 एवं 1000 से बढ़ाकर 5000 किया जाए। संथाल परगना में किसान मजदूरों को सिंचाई हेतु पाइपलाइन द्वारा गंगा पानी के पानी उपलब्ध कराया जाए। भारतीय संविधान की उद्देशिका सामाजिक न्याय आर्थिक न्याय एवं राजनीतिक न्याय सबको समानता प्राप्त हो उपराजधानी दुमका में हाई कोर्ट खंड पीठ का गठन किया जाए। आज के बैठक में हजारों ग्राम प्रधान एवं उनके सभी उपस्थित रहे जिसमे वरुण यादव देवघर जिला सचिव,शिवलाल मुर्मू जामताड़ा जिला अध्यक्ष,श्रीकांत मंडल देवघर जिला अध्यक्ष, सुधीर कुमार मंडल जिला परिषद उपाध्यक्ष दुमका, रूसो राम बास्की, इंग्लिश लाल मरांडी, राधेश्याम साह,भीम सौरेन, अशोक मुर्मू, अजित कुमार मिश्र, देवी हांसदा,मीरू हांसदा, विभूति भूषण यादव,मंजूलता हैम्ब्रम स्टेनशीला मुर्मू, मुकेश कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान/मांझी संगठन संताल परगना प्रमंडलीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी दुमका सहित हजारों ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगी उपस्थित थे।

IMG 20221223 WA0091 1
IMG 20221223 WA0092

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!