Search

June 22, 2026 8:21 am

भाजपा नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाने को लेकर की गई बैठक।

राजकुमार भगत

पाकुड़। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाने को लेकर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कक्ष में भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ नगर के पदाधिकारियों एवं नगर मंडल मंच मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे जी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, बैठक के प्रभारी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल,नगर परिषद अध्यक्ष संपा शाह उपस्थित रही।
बैठक में नगर के 39 बूथों पर जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई जी की जयंती पर सभी बूथों पर कार्यक्रम व्यापक रूप से आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए “अटल ग्राम स्वराज पखवाड़ा” कार्यक्रम आयोजित की गई है। साथ ही साथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सभी बूथों पर आयोजित होगी। 25 दिसंबर सुबह 9:30 अटल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण , 10:30 सभी बूथों पर माल्यार्पण , 11:00 बजे मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम, दोपहर 3:30 बजे विचार गोष्ठी। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ,जिला मंत्री पार्वती पासवान ,भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ प्रसाद भगत, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी , मीडिया सह प्रभारी असीम मंडल, नगर महामंत्री सोहन मंडल,पार्थ रक्षित, नगर मंत्री प्राची चौधरी, मोहन सरकार, श्रीकांत, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, सरिता मिश्रा मीनू सिंह रेशमी भगत वा कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20221224 WA0025
IMG 20221224 WA0021
IMG 20221224 WA0022
IMG 20221224 WA0024
IMG 20221224 WA0023 1
IMG 20221224 WA0027
IMG 20221224 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!