Search

September 9, 2026 4:12 pm

11वां राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का ओडिशन 29 दिसम्बर को

आजसू पार्टी द्वारा आयोजित 11वां राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का ओडिशन 29 दिसम्बर को पटेल छात्रावास कांकेबार में 11 बजे से किया जाएगा। प्रेसवार्ता करते हुए आजसू पार्टी नगर परिषद अध्यक्ष सह कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा ओडिशन में पूरे प्रदेश के भिन्न भिन्न जिले से प्रतिभागी शामिल होंगे। उसी दिन सभी प्रतिभागियों की रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। सभी को यूनिफॉर्म में ओडिशन लिया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में, कमेटी सरंक्षक झुमा बाबू, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो,कार्यकारी अध्यक्ष अमित दास, सहसचिव अजय आस्था, कमेटी सदस्य अजय यादव जी उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!