Search

June 19, 2026 9:14 pm

एसडीपीओ ने किया मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा

सतनाम सिंह

पाकुड़ एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक । एसडीपीओ अजीत कुमार विमल कि अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन । एसडीपीओ ने कहा लंबित मामलों का तेजी से करें निष्पादन । इस दाैरान क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई और अपराध का आकलन किया गया. बारी-बारी से थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र की वस्तुस्थिति की जानकारी साझा की और अपराध पर लगाम लगाए जाने और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी.मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना के लंबित मामलों का निष्पादन मिशन मोड में आकर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अपराध मुक्त माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है. पदाधिकारी जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करें. लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करें कि जनता और पुलिस के बीच खाई तो क्या किसी प्रकार का लकीर भी ना रहे. बैठक में नगर थाना,महिला थाना, हिरणपुर थाना,मुफ्फसिल थाना,लिट्टीपाड़ा थाना,सिमलंग ओपी, माल पहाड़ी ओपी के प्रभारी बैठक में शामिल हुए.

IMG 20230508 WA0039 1
IMG 20230508 WA0040 2

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!