धीरेन साहा
पाकुड़िया मिशन 2024 को लेकर हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रखंड प्रमुख कालिदास मराडीं राजमहल लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर इन दिनों काफी गंभीर है। भाजपा में आए प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी सहज सुलभ और मृदुभाषी नेता के रूप में जाने जाते हैं ,वे चाहते हैं कि 2024 का लोकसभा चुनाव में राजमहल में कमल का उदय हर हाल में हो ,इसी परिपेक्ष्य में श्री मरांडी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ इन दिनों भाजपा संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। मंगलवार को ग्राम बन्नोग्राम अपने आवास पर दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा फराया गया आम जनों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो भारत ही नहीं पूरे विश्व का कल्याण उदार और बसुधेव कुटुम्बकम के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।भारत के साथ सभी देशों का मधुर संबंध हो या जी 20 की अध्यक्षता हो या सर्जिकल स्ट्राइक हो मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत सुखी संपन्न और आत्म निर्भर है।आगे भी भारत की संपन्नता बढ़ती रहे इसको लेकर भाजपा की पुनः वापसी जरूरी है। मौके पर उमाशंकर सिंह, गौतम शाह, तरुण कुमार मंडल, परमानंद घोष, सुरीन हेम्ब्रम, प्रताप सिंह, बिट्टू घोस, अर्जुन प्रसाद साह, विवेक कुनाई, उत्तम कुमार घोष सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।





