Search

March 17, 2026 9:39 am

10 मई के शाम तक हट जाना चाहिए अवैध अस्थाई दुकानें,आज होगी कार्यवाही

राजकुमार भगत

पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र में यदि आप अवैध रूप से स्थाई या अस्थाई दुकान लगाए हैं तो सावधान हो जाए। आपका सामान जप्त करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । यह ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार यानी 10 मई को नगर परिषद के सरकारी गाड़ी से एलाउंसमेंट करते सुना जा रहा है। एलाउंसमेंट में साफ और स्पष्ट कहां जा रहा है की 10 मई के शाम तक आप अपनी स्थाई या अस्थाई दुकान जो अवैध रूप से सड़कों पर लगाए हैं वह निश्चित तौर पर हटा ले। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके इस अवैध दुकान के सामानों को जप्त करते हुए उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि इस समय नगर परिषद में सभी वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष की पद समय सीमा समाप्त होने के पश्चात कार्यकाल में नहीं हैं।सभी कार्य नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा निपटाए जा रहे हैं ।ऐसे में देखने में सामने आया की वर्तमान में कोई भी सदस्य या अध्यक्ष उपाध्यक्ष ना रहने के बावजूद बेहतर तरीके से नगर परिषद में कार्य किए जा रहे हैं। इससे पाकुड़ की जनता में हर्ष है । नगर परिषद में शिकायत के पश्चात कार्यों को गति दी जा रही है।
इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव ने बताया कि कि पूर्व में भी कई बार सूचना दी गई है किंतु लोग अपनी अवैध दुकानों को रास्ते से नहीं हटा रहे हैं फल स्वरुप सड़क जाम के साथ-साथ कई व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं। बार-बार सूचना के पश्चात भी लोग अपनी दुकानों को जस के तस रखे हुए हैं । इससे कई समस्याओं का सामना स्थानीय जनता के साथ-साथ वाहन चालकों को हो रही है ।समस्या से निजात पाने के लिए अवैध तरीके से लगाई गई दुकानों को हटाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों में रास्ता संकीर्ण हो जाते हैं अस्थाई दुकान सड़क से सटाकर लगाने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बराबर नगर परिषद में इसकी शिकायतें हो रही है ।जिसके मद्देनजर आम सूचना दी गई है कि सभी लोग अपनी अवैध रूप से किए गए दुकानों को हटा ले अन्यथा उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बार-बार हो जाते हैं टाय टाय फिश

जी आप ठीक सुन रहे हैं कई बार सूचना देने के बावजूद भी नगर परिषद क्षेत्र के कुछ दबंग लोग ना अपनी दुकान हटाते हैं ना उनसे किसी से परहेज है और ना डरते व हैं? कार्रवाई उन क्षेत्रों में की जाती है जहां जगह अति संकीर्ण नहीं है या फिर जहां के लोग कमजोर हैं। जबकि होना चाहिए था कि सर्वप्रथम ऐसे स्थानों पर कार्रवाई की जानी थी जहां आम लोगों को काफी और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है ।और यह किसी से छुपा हुआ नहीं है कि सबसे अधिक बिरसा चौक से कलिकापुर तक लोगों को हर दिन और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या बनी रहती है। इसमें अटल पथ , हाटपारा चौक, हरिन चौक, गांधी चौक से फाटक तक कि लोग काफी परेशान होते हैं।
इसके पूर्व नगर परिषद द्वारा कोर्ट कैंपस के आसपास अवैध रूप से लगाए गए एक स्थान को छोड़कर सभी को हटाए गए थे। जहां पुनः दुकान लगने प्रारंभ हो गई है ।आशा है फिर वही से कार्य स्टार्ट होगी और फिर गांधी चौक से कलिकापुर तक आगे बढ़ेंगे या नहीं यह तो भविष्य के गर्त में है ।आमजन प्रतीक्षा में हैं। एलाउंसमेंट के अनुसार 10 मई के शाम तक ही अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाना था। अब देखना है कि 11 मई को क्या होता
हैं??

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर