Search

May 12, 2026 8:44 pm

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जिला इकाई की बैठक संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ की एक बैठक जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद भगत, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी,युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी व नवनियुक्त जिला महासचिव सुरेंद्र प्रसाद भगत को संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह ने माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि 11 जून 2023 को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी , राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल,राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी,
झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह का आगमन हो रहा है । सम्मेलन में सामाजिक ,एनजीओ के प्रतिनिधि,धार्मिक संगठन के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक श्री साह ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण हेतु कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रही है ।
आज विश्व के जनसंख्या का 17.77% भाग भारत में निवास करता हैऔर प्रतिदिन औसतन 40 हजार जनसंख्या बढ़ रही है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी ने कहा कि आजादी के समय भारत की जनसंख्या 34 करोड़ और 1951 में 36 करोड़ थी।जो आज 76 वर्षों में बढ़कर 142.86 करोड़ तक पहुंच गई है।जिसके कारण देश में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है । बैठक में पूर्व जिला संयोजक साहेब हांसदा ने सरकार से मांग की है कि देश मे कड़ा कानून बने और हम दो हमारे दो को अनिवार्य किया जाए। मौके मोहन मंडल विवेकानंद तिवारी रामचंद्र साह दुर्गा मरांडी सुलेमान मुर्मू अशोक प्रसाद राजेश डोकनियां रतन प्रसाद साहा हाजरा पुरुषोत्तम राय ओम प्रकाश जुमरानी भुट्टु कुनाई सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20230512 WA0034 1
IMG 20230512 WA0035

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!