Search

May 12, 2026 8:04 pm

तीन नाबालिक चोरों को ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने धर दबोचा है।

मामला विद्यालय में चोरी का है।

सतनाम सिंह

प्लस- टू उच्च विद्यालय महेशपुर में विगत 16 अप्रैल 2023 को खिड़की का ग्रिल तोड़कर सामान चोरी कर लेने के मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीण व शिक्षकों ने तीन नाबालिक चोर को शुक्रवार को धर दबोचा है। बताते चले कि प्लस- टू उच्च विद्यालय महेशपुर में विगत 16 अप्रैल 2023को खिड़की का ग्रिल तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। घटना को लेकर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। जहां सीसीटीवी फुटेज में दो नाबालिग बच्चा बंद विद्यालय से खिड़की का ग्रिल तोड़कर किताब, घंटी वजन मशीन, कॉपी, डस्टबिन, पेंसिल, रबड़, बैडमिंटन सहित अन्य सामानों का चोरी कर लिया था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीण व विद्यालय के शिक्षकों ने उक्त विद्यालय के आसपास दोबारा नाबालिक तीन बच्चा पाकुड़ के सेलीमपुर और हरिशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों नाबालिग बच्चों को विद्यालय के मुख्य द्वार पर रस्सी के सहारे बांधे रखा। उसके बाद महेशपुर पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के सअनि शिवशंकर भगत ने जवानों के साथ विद्यालय पहुंचकर तीनों नाबालिक बच्चे को अपने साथ महेशपुर थाना ले गया।

IMG 20230512 WA0057
IMG 20230512 WA0056 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!