धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय गणपुरा में शत् प्रतिशत खसरा रुबेला एमआर का टीका हेतु शुक्रवार को कैंप लगाया गया है । इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मरांडी ने बताया कि पूर्व में ही सभी अभिभावकों को फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि आप के बच्चे को एमआर का टीका दिया जायेगा। श्री मरांडी ने बताया कि सभी अभिभावकों एवं बच्चों को टीका लेने के लाभ से संबंधित जानकारी बच्चों एवं अभिभावकों को विस्तार पूर्वक दिया गया था । अभिभावकों ने टीका के लाभ को समझा और अपने अपने बच्चे को समय पर आकर टीका दिलाया। विद्यालय के 175 छात्र छात्राओं को एमआर का टीका लगाया गया। श्री मरांडी ने बताया कि शत-प्रतिशत बच्चों का टीका लगने का साफ अर्थ है कि अब पहले वाली बात नहीं रही । अभिभावक जागरूक हो चुके हैं और और बच्चों को टीका दिला रहे हैं। मौके पर डॉ सरदारमल जाट,एएनएम अनुपम रुंडा, बबीता कुमारी एमपीडब्ल्यू सहित विद्यालय के शिक्षक माधव तिवारी, आखेरूल अंसारी, खुर्शीद अंसारी, सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका एवं अभीवाहक उपस्थित थे।








