Search

May 12, 2026 6:13 pm

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत घर- घर जाकर शौचालय के नियमित उपयोग एवं उसके रखरखाव को लेकर जागरूक किया गया।

सतनाम सिंह

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के शहरग्राम गांव में खुले में शौच मुक्त की स्थिति को बनाए रखने को लेकर घर- घर जाकर शौचालय के नियमित उपयोग एवं उसके रखरखाव को लेकर जागरूक किया गया। वही जल सहिया रुक्मणी देवी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि श्रमदान की मदद से शौचालय के आसपास की साफ-सफाई, पशुओं के मल की उचित निपटान के लिए घरेलू स्तर पर जैविक खाद बनाने, तरल कचरा प्रबंधन के लिए किचन गार्डन या सोख्ता गड्ढा का उपयोग कर अपने घर में ही साग सब्जी एवं फल फूल इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं। वही जल संरक्षण कर जल्द संयोजन के माध्यम से भूगर्भ जल के अस्तर को हम बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं. वही विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न अवयवों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें सामुदायिक सोख्ता गड्ढा, नाडेप, कंपोस्ट पिट, वर्मी कंपोस्ट, भस्मक इन सभी अवयवों के उचित उपयोग एवं रखरखाव से ही हम अपने गांव को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। कहा कि इस पखवाड़े से हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है कि हम सिर्फ पखवाड़ा में ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन अपने घर के आस-पास समुदाय स्थलों की साफ-सफाई लगातार बनाए रखें। जिससे कि हमारा गांव स्वच्छ व सुंदर बना रहे तथा पर्यावरण भी हमारा स्वच्छ बना रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!