बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा गाँव में शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ ।गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा गणपुरा दुर्गामंदिर से निकलकर ब्राह्मणी नदी के घाट तक पहुँची जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल ले कर शोभायात्रा पुनः मंदिर प्रांगण पहुँची । तत्पपश्चात चार दिवसीय अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया । संकीर्तन में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पाल, सचिव रवि पाल,कोषाध्यक्ष फुचू पाल,सदस्य मधुसूदन पाल,शिव शंकर पाल,संतोष कुमार भगत,मुन्ना भगत,गोपाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे थे । नदी से शोभायात्रा मंदिर वापसी के बाद का कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओ को ठंडा शर्बत पिलाया गया । अध्यक्ष मुन्ना पाल ने बताया कि यहां चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन के दौरान 24 प्रहार बंगला हरिनाम कीर्तन का आयोजन रखा गया है । साथ ही प्रतिदिन संध्या में गोड्डा, सिउड़ी एवं कोलकाता के सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भव्य कीर्तन भजन का आयोजन होगा । हर साल की भांति इस साल भी गणपुरा में कीर्तन का आयोजन से लोगो में खुशी देखी जा रही है ।







