Search

May 12, 2026 5:24 pm

मुखिया ने जनवितरण प्रणाली की दुकान में जाकर ग्रीन कार्ड धारियों को बांटा अनाज।

जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा, मुखिया जोगेसर

अब्दुल अंसारी

पाकुड़ ( महेशपुर ): बडकियारी पंचायत के मुखिया जोगेशर हेंब्रम अचानक जनवितरण प्रणाली दुकान में पहुंचे और ग्रीन कार्ड परिवार को अनाज से भरी किट चावल का वितरण किया गया। मुखिया ने बताया की में समाज के हित के लिए काम करूंगा, समाज ने मुखिया बनाया है,मुखिया जी सिंघम स्टाइल वाली करवाई से ग्रीन कार्ड वाले परिवार के लोगों के चेहरों पर भी खुशियां देखने को मिली, मुखिया जी ने बड़कियारी गांव के दर्जनों गरीब परिवार के बीच अनाज वितरण किया। मुखिया ने बताया कि हर जरूरतमंद की सेवा व मदद करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। मुखिया जी अपने इस सिंघम स्टाइल के वजह से काफी पॉपुलर हो रहे है अपने पंचायत में, कभी स्कूल पहुंच सिस्टम की जांच करते है तो कभी प्रखंड से चल विकास की योजना की जांच करते है,ग्रामीण हमेशा इनसे आकर्षित रहते है, पीएम आवास के लिए भी इन्होंने अपने ग्राम वासियों का दिल जीता है। मौके पर उपस्थित मुस्लिम हुसैन ,सहित दर्जनों लोग उपस्तीथ रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!