Search

May 12, 2026 5:25 pm

शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

राजकुमार भगत

छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति पर दिया गया बल

पाकुड़। रविवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ई- विद्यावाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रा की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन से संबंधित जिला स्तर पर समीक्षात्मक बैठक कर उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया। बैठक में ज्ञात हुआ कि जिले में 30 शिक्षक ऐसे है जो ढाई महीने से ई- विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे थे। इस संबंध में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि शिक्षक अनुपस्थित हैं और उनका वेतन का भुगतान किया जा रहा है तो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर भी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के उपस्थिति के साथ साथ शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखने मॉनिटरिंग जरूरत पर बल दिया।सभी बीआरपी, सीआरपी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का निरन्तर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत अति आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिशानिर्देश जारी किया। उपायुक्त ने अध्ययन एवं अध्यापन के साथ-साथ प्रत्येक सप्ताह प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ बैठक करने की सलाह दी।बैठक में उपायुक्त ने जिले का अच्छादन दर बढ़ाने व सभी स्कूलों में नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में मध्यान भोजन का संचालन , खाद्य सामग्री आवश्यक जानकारी जानकारी एवं निरीक्षण करने का आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया।

उत्कृष्ट विद्यालय की हुई समीक्षा

उपायुक्त ने जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि तीनों स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, साइंस लैबोरेट्री, लाइब्रेरी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर उत्कृष्ट विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सभी शिक्षक सुनिश्चित करेंगे।बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

image editor output image1333889047 1684090094902
IMG 20230515 WA0006 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!