Search

March 17, 2026 1:39 am

फर्नीचर दुकान जलकर खाक, हुआ लाखो का नुक्सान

राजकुमार भगत

पाकुड़: नगर मु थाना से कुछ दूरी पर मौलाना चौक स्थित लकड़ी प्लाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर लगभग 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना लगभग प्रातः 3:00 बजे की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया किंतु तब तक लाखों के सामान जलकर खाक हो गए थे। सभी समान प्लाईवुड लकड़ी आदि के फर्नीचर थे। इस संबंध में दुकान के मालिक तबराक हुसैन ने बताया कि सुबह-सुबह फोन से उन्हें सूचना मिली आकर देखा तो आग की लपट बहुत तेज थी।दमकल कर्मी कर्मी के सहयोग से आग तो बुझा लेकिन दुकान का संपूर्ण समान जल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अग्निशामक पदाधिकारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाई गई ।किंतु लगभग 8 से 10 लाख की लकड़ी की फर्नीचर जलकर राख हो गई है।

IMG 20230515 WA0059
IMG 20230515 WA0060 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर