Search

May 12, 2026 3:30 pm

युवाओं और ग्राम विकास समितियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

धीरेन साहा

पाकुड़िया लोक कल्याण सेवा केंद्र के सौजन्य से प्रखंड के खजूरडंगाल पंचायत में युवाओं और ग्राम विकास समितियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस दौरान खजूरडंगाल पंचायत के सभी गांव के युवाओं ने अपने क्षेत्र के पर्यावरणीय समस्याओं को इस कार्यशाला में प्रस्तुत किया । जिसमें जल,जंगल,जमीन सहित पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया । मौके पर राज्य समन्वयक नवनीत कुमार के द्वारा बताया गया कि ग्लोबल वार्मिंग का असर शहर से लेकर गांवों तक हो रहा है । इसका मुख्य कारण पर्यावरण का प्रदूषित होना है इसका असर गांवों पर भी हो रहा है। गूंज संस्था के राज्य समन्वयक सुरेश कुमार ने बताया कि हम मिलकर पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो बड़ी समस्या हो जाएगी । गूंज संस्था श्रमदान के बदले पौधा व अन्य समान देती है। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि हमारे समाज में प्लास्टिक बड़ी समस्या है प्लास्टिक ना गलती है ना सड़ती है और धरती को बंजर बना देती है। इस बाबत अजय ठाकुर ने बताया हम सभी युवा मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम लोग हरी धरती के लिए आवाज अभियान के तहत विश्व पृथ्वी दिवस से विश्व पर्यावरण दिवस ( 45 दिनों तक) विभिन्न गतिविधियां जैसे – पौधारोपण, जल संरक्षण करना,सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हेतु साइकिल जागरूकता रैली करना,दीवाल लेखन करना, साफ-सफाई व स्वच्छता कार्यक्रम करेंगे । इस कार्यशाला में युवा वर्ग के अनेकों सदस्यों व संस्था के सदस्य उपस्थित हुए।

IMG 20230515 WA0065 1
IMG 20230515 WA0064

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!