Search

March 18, 2026 5:08 pm

अब्दुल समद अली बने ओबीसी विभाग के पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष

सतनाम सिंह

पाकुड।सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में जिला ओबीसी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई,जिला कांग्रेस अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष अमीर हमजा की अध्यक्षता में बैठक हुई, ओबीसी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से ओबीसी विभाग के पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष समद अली को नियुक्त किया गया,पूरे पाकुड़ जिला के हर प्रखंड में ओबीसी विभाग की बैठक की जायेगी और सदस्यता अभियान में भी जोर दिया जाएगा, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, साहिन परवेज, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक़,बबलू भगत,बिपुल शेख, डोनी शेख, हशीबुल शेख, समरुल शेख,अंसारूल शेख,बाबू सोना दास,जहारूल शेख और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने बताया की पाकुड़ के हर प्रखंड में बैठक की जाएगी,सुनी जाएगी जन समस्या,और पार्टी को और जायदा मजबूत करने हेतु कांग्रेस पार्टी जनता के हित में काम करेगी।ओबीसी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल समद अली ने बताया की पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर जिम्मेदारी दी है में निष्ठा पूर्वक पार्टी हेतु काम करूंगा एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया।

IMG 20230515 WA0071 1
IMG 20230515 WA0070
IMG 20230515 WA0069

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर