Search

May 12, 2026 2:48 pm

जल्द ही प्रारंभ होगी नई ईएमयू व लोकल मालदा ट्रेन : हिसाबी राय

राजकुमार भगत

पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मगंलवार को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमरप्रकाश द्विवेदी व हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष जैन एक दिवसीय दौरे के तहत पाकुड़ पहुंचे। उनके आगमन पर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता तथा मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा को पुष्पगुच्छ देकर तथा अंग वस्त्र प्रदान कर जोरदार स्वागत किया गया।स्वागत के क्रम में ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, सह-सचिव अनिकेत गोस्वामी तथा सुशील साहा मौजूद थे। ईजरप्पा प्रतिनिधि मंडल के द्वारा शिष्टाचार भेंट वार्ता के क्रम में पाकुड़ रेलवे स्टेशन के तथा यात्री सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में सौंप गए मांगो की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया गया । साथ ही महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे कोलकाता एवं मंडल रेल प्रबंधक,पूर्व रेलवे हावड़ा को पाकुड़ में यात्री सुविधा को बढ़ावा देने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया।महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता ने ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आस्वस्त किया की आने वाले दिनों में पाकुड़ रेलवे स्टेशन को यात्री सुविधा के क्षेत्र में और विकास करेगा तथा मंडल रेल प्रबंधक,पूर्व रेलवे हावड़ा ने कहा कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के द्वारा लोकल गाड़ियों के परिचालन हेतु यथा मालदा लोकल ट्रेन और एक नई ईएमयू ट्रेन चलने पर जो उनके कार्यालय कक्ष में बैठक कर सहमति बनी थी उसे पूर्व रेलवे मुख्यालय, कोलकाता को भेजा जा चुका है।जल्द ही उसे स्वीकृति दी जाएगी तथा इसका परिचालन किया जाएगा।

IMG 20230516 WA0012
IMG 20230516 WA0006 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!