राजकुमार भगत
सोमवार रात्रि को महेशपुर प्रखंड के बांकुड़ा पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सूरजबेड़ा पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम पंचायत,सदर प्रखंड पाकुड़ के चांदपुर पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला स्तरीय/ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया
रात्रि चौपाल में जिला स्तरीय/ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण, बिजली, स्कूल में पठन पाठन, स्वास्थ से संबंधित मनरेगा, म्यूटेशन आदि योजना से संबंधित समस्याएं रखी। जिस पर जिला स्तरीय पदाधिकारीयों ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें रिर्पोट पेश करें।







