रिपोर्ट–धीरेन साहा
16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर से निकलकर गोकुलपुर, महेशपुर, घनश्यामपुर, चापगांव होते हुए वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंची। जागरूकता रैली में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को विभिन्न नारों के माध्यम से डेंगू बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव तथा उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक करने का कार्य किया। जागरूकता रैली में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु के अलावे बीएएम शैलेश कुमार, निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल सहित लैब टेक्नीशियन, बीटीटी, सीएचओ, एमपीडबल्यू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।




