राजकुमार भगत
हयात जिंदगी में एक बार हज अदायगी हर मोमिन की ख्वाइश –मदनी
पाकुड़ जिला से इस साल 74 हज यात्रियों का जाना तय है सफर हज 2023 पर जाने वाले हज यात्रियों को जिला जमीयत अहले हदीश के सौजन्य से एक दिवसीय हज प्रशिक्षण का आयोजन बल्लभपुर के मौलाना चौक स्थित जमीयत अहले हदीश मरकज में बुधवार को किया गया प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी अली अकबर ने शिरकत की वंही प्रोग्राम का आगाज़ जमीयत के जिला सचिव मुस्तफिजुर रहमान ने तलावत कुरान से की साथ ही प्रोग्राम के मकसद पर बयान करते हुवे रहमान ने कहा कि जमीयत अहले हदीश की कोशिश है के जिला से जाने वाले सभी हज यात्री हज अरकान के बारीकियों से अवगत हो और हज अराकान को सही से पूरा कर सके अब्दुल अजीज फैजी ने हज यात्रियों को सफर हज के दौरान जो भी जरूरी अमल है उस पर रोशनी डाली और सभी हज यात्रियों को सफर के आगाज़ और हज मोकम्मल होने तक जो भी जरूरी बातें है बिस्तर से बताई हाजी डॉ हसरूद्दीन मदनी ने प्रशिक्षण में मौजूद सभी हज यात्रियों को एहराम बंधने के साथ जो भी अमल जरूरी है इस पर रोशनी डाली उन्होंने उमराह ,तवाफ़ ,साफा मरवा के दौड़ में जो भी जरूरी अमल है उस पर रोशनी डाली उन्होंने मोजरफ़ा ,मिना ,आराफात के मैदान के साथ मदीना में नामाज़ अदायगी को लेकर जानकारी सभी हज यात्रियों को बिस्तर से दी मुख्य अतिथि अली अकबर ने सभी हज यात्रियों को सफर हज की मुबारक बाद वेश करते हुवे हज यात्रियों से अपील की के दौराने हज मुल्क में अमन चैन और भाई चारे की दुआ करेंगे जिला हज ब्यवस्थापक मो रियाज़ अली ने हज यात्रियों को सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखने की सलाह दी बता दे कि उस बार रांची से उड़ान न हो कर कोलकाता से होना है अली ने बताया कि फ्लाइट का शेड्यूल अभी नही आया है जल्द जारी होगा इस मौके पर जमीयत के तरफ से सभी हज यात्रिओ को बेग बितरण किया गया जो सफर हज में जरूरी कागजात रखने में काम आएगा मौके पर जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अकमल हसन हाजी अब्दुल कयूम ,जिला हज ब्यवस्थापक मो रियाज़ अली, अख्तर हुसैन, अफजल ,कलाम ,जाकिर ,इरफान सेख ,मोहसिन अली ,अशरफुल सेख समेत दर्जनों लोग मौजूद थे







