Search

May 12, 2026 12:47 pm

जागरूकता से ही यक्ष्मा मरीजों को मिल सकती है मुक्ति : मनोज

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के बड़ा सफादाहा गाँव में जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ एवं पीरामल स्वास्थ के संयुक्त प्रयास से गणपुरा पंचायत की मुखिया श्री मति सुशीला मरांडी के द्वारा बड़ा सफादाहा गाँव में घर घर जाकर संभावित यक्ष्मा मरीजों की खोज के लिए जागरूकता अभियान का शुरुआत की ।मुखिया श्री मति हाँसदा ने संभावित टी. वी. मरीजों को हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में रेफर किया।अभियान का मुख्य उद्देश्य गणपुरा पंचायत को टी. वी. से मुक्त करना है।गणपुरा पंचायत के सफादाहा गाँव मे सबसे अधिक टी. वी. के संभावित मरीज है। पंचायत की मुखिया श्री मति सुशीला मरांडी ने उक्त संभावित मरीजों एवं ग्रामीणों के बीच ट्यूबरक्लोसिस के प्रसार, उनसे होने वाली मृत्यु, उनसे बचाव के उपाय से संबंधित विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि टी. वी. से बचाव हेतु अनेको सार्थक प्रयास किये गए है और आगे भी सरकार एवं पिरामल स्वास्थ के सहयोग से बेहतर करेंगे।पिरामल स्वास्थ्य के मनोज महतो एवं अर्जुन दास ने बताया की आदिवासी समुदाय मे टी. वी. विमारी बहुतायत मे पायी जाति है ।जागरूकता से ही इनसे मुक्ति मिल सकती है । इस दोरान पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो, अर्जुन दास, पाकुड़िया प्रखंड के एसटीएस विनोद टुडू एवं सहिया प्रमिला टुडू उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!