Search

May 12, 2026 11:54 am

काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने विरोध जताया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय इस्लामपुर में बीते दिनों एक अभिभावक द्वारा वहां के एक शिक्षक की पिटाई के बाद पाकुड़िया प्रखंड के शिक्षको में काफी रोष है तथा अब कार्यवाई की मांग को लेकर आंदोलन की ओर रुख कर रहे हैं । बुधवार को उक्त आरोपी अभिभावक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षको ने काला बिल्ला लगाकर विद्यालय में ड्यूटी किया । मौके पर उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में प्रधानाध्यापिका आयसा के नेतृत्व में शिक्षक रजनी भगत,राजकिशोर प्रसाद,सतीनाथ मुखर्जी ,राकेश वर्मा एंथोनी हांसदा सहित सभी शिक्षको ने काला बिल्ला लगा कर घटना का विरोध जताया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!