Search

March 16, 2026 10:46 pm

नहीं हुई गिरफ्तारी,बिना भय घूम रहा है अत्याचारी

शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

पाकुड़ । उमवि इस्लामपुर के शिक्षक विनय कुमार के साथ कथित अभिभावक द्वारा मारपीट की घटना से शिक्षकों में रोष दिनोंदिन गहराता जा रहा है। घटना के विरोध में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आदि ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रशाशन को 3 दिन का समय दिया था। किंतु कथित मारपीट करने वाले अभिभावक का आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभिभावक का इतना मनोबल बढ़ गया है की खुलेआम घूमता है और शिक्षकों को धमकी देता है। इतनी सारे विरोध के बाद तमाम अखबारों में इसकी भर्त्सना की गई गई । एफ आई आर दर्ज हुई किंतु पुलिस प्रशासन अब तक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सक्षम नहीं हो सकी। इससे तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। दो अभिभावक द्वारा विधालय में प्रवेश कर बांस डंडों से शिक्षक पर हमला करता है,शिक्षक को सारे आम उठक बैठक कराता है । ऐसे जघन्य अपराधी को प्रशासन से कोई डर नहीं है। तभी तो वह आराम से घुरता फिरता है । इसे देखकर शिक्षकों में गहरा रोष है। वह कहते हैं कि प्रशासन शिक्षकों की गारंटी ले की उनके साथ भविष्य में मारपीट नहीं होगी। भला कौन गारंटी ले। फल स्वरू इस्लामपुर के विद्यालय में ताला जड़ा है। शिक्षक जान के भय से ताला नहीं खोल रहे हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिक्षकों का साफ करना है या तो हमारी स्थानांतरण करे या अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो ।जब तक गिरफ्तारी ब स्थानांतरण नहीं हो जाती तब तक विद्यालय जाना जान की जोखिम है । सवाल उठता है एक व्यक्ति खुलेआम विद्यालय में घुसकर शिक्षक को लाठी-डंडों से पीटता है और तो और कान धर कर उठक बैठक कराता है। ऐसे समाज विरोधी तत्व खुलेआम घुरे।तो शिक्षकों पर इसकी क्या गुजरती होगी। इसके विरोध में आज शिक्षकों ने काला बदला लगाकर कार्य दिवस को पूरा किया है और अस्पष्ट कहां है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे कड़ा रुख अपनाया जाएगा। विद्यालय के प्रधान शिक्षिका ने कहा है कि प्रशासन की लापरवाही से 367 बच्चे के भविष्य वर्तमान में पढ़ने से वंचित हो रहे हैं।जिला सचिव मानिक मंडल ,जिला अध्यक्ष एजाजुल हक सचिव मानिक मंडल कोषाध्यक्ष नसीम अहमद ,जिला मिडिया प्रभारी केताबुल शेख ,सेताबुद्दीन शेख,आलिम शेख,आदि ने जल्द गिरफरी की मांग की है।

IMG 20230517 WA0051
IMG 20230517 WA0052

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर