प्रशांत मंडल लिट्टीपाड़ा पाकुड़
लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के झेनागड़िया, लिट्टीपाड़ा बाडू सहित अन्य गांवों में बीते रात तेज हवा व बारिश ने कई लोगों का आशियाना उजाड़ दिया। लोग बेघर हो गए। तेज हवा में कहीं पेड़ गिरा तो कहीं बिजली पोल। वहीं लिट्टीपाड़ा निवासी पूर्णिमा देवी का घर तेज हवा ने घर की छत को उखाड़ दिया, जिसमें सोए सभी सदस्य बाल बाल बच गए। वही झानागाड़िया गॉव मे लालबानु बीबी पति सलामत मियॉ का घर तेज हवा के कारण गिर कर मिट्टी का ढेर बन गया तूफानो मे इसके झोपड़ी उड़ा दी और लालबानु बीबी पति सलामत मियॉ अपने परिवार के साथ बेघर हो गए।
गृह स्वामी ने आर्थिक मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगा रही है।








