Search

May 12, 2026 11:03 am

बीडीओ ने लाभुकों के साथ बैठक कर लंबित आवास निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिया

धीरेन साहा

पाकुड़िया 11 मई से 30 जून तक चल रहे प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का बीडीओ मनोज कुमार ने प्रखंड के बसेतकुंडी पंचायत भवन में लाभुकों के साथ बैठक कर लंबित आवास निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी ली तथा उन्हें आवास निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया । बैठक के बाद उन्होंने बसेतकुंडी पंचायत के कई गांव में घुम-घुम कर आवास के लाभुकों को लंबित पड़े आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने को लेकर प्रेरित किया । इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि 19 लंबित पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना एवं 2 बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना ग्रामीण के आवासों को यथाशीघ्र एक माह अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया । बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया जा रहा है संबंधित पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री आवास निर्धारित समय पर पूर्ण नहीं करनेवाले लाभुकों के ऊपर सर्टिफिकेट केस करने का निर्देश दिया गया है । इसका मुख्य उद्देश्य “आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान” के तहत पंचायत व गांव स्तर पर आवास के लाभुकों से मिलकर उन्हें लंबित आवास को पूर्ण कराने के लिए लाभुकों को प्रेरित करना है । मौके पर बसेतकुंडी पंचायत की मुखिया बसंती हांसदा , प्रखंड समन्यवक कविता मरांडी , रोजगार सेवक नाजिर टुडू सहित आवास योजना के लाभुक उपस्थित थे ।

IMG 20230518 WA0060
IMG 20230518 WA0059 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!