राजकुमार भगत
उपायुक्त वरुण रंजन के लगातार प्रयासों से जिले के सरकारी विद्यालय की दशा सुधर रही है। विद्यालय में हुई सुधार निम्नांकित तथ्यों से स्पष्ट परिलक्षित हो रही है :-
- विद्यालय का रंग-रोगन :- वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुदान राशि से जिले के सभी 970 सरकारी विद्यालयों का विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा रंग-रोगन कराया गया।
- उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन :- जिले के 03 विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हैं, इन विद्यालयों में 365 सीट पर CBSE पाठ्यक्रम से वित्तीय वर्ष 2023-24 में पठन-पाठन प्रारंभ किया जा रहा है। विद्यालय में नामांकन हेतु अभी तक 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
- छात्र उपस्थिति:- अर्द्धवार्षिक परीक्षा जिसका संचालन दिनांक 18 से 20 जनवरी 2023 में सम्पन्न हुआ, में छात्र उपस्थिति 70 प्रतिशत थी जबकि वार्षिक परीक्षा 2023 जिसका संचालन 06 मई 2023 से 13 मई 2023 तक हुआ, में छात्र उपस्थिति 80 प्रतिशत रही।अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022-23, लक्षित छात्र / छात्रा (कक्षा 01 से 07 ) में
151305 संख्या में परीक्षा में उपस्थिति 106649, उपस्थिति 70.49% रहा। वार्षिक परीक्षा 2022-23 में लक्षित छात्र / छात्रा (कक्षा 01 से 07) 150085 परीक्षा में उपस्थिति 120292 में 80.15% उपस्थिति थे।




