Search

May 12, 2026 8:51 am

अनियंत्रित ट्रक बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए किया घर को छतिग्रस्त

सतनाम सिंह

पाकुड़िया से राधानगर जानेवाले पीडब्ल्यूडी मुख्यपथ पर डाकबंगला के आगे गुरुवार अहले सुबह 4 बजे एक एलपी ट्रक वाहन संख्या बीआर51जी 7367 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पक्के मकान के सीढ़ी में ठोकर मार दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एलपी ट्रक बिहार से पाकुड़िया के राधानगर की जा रहा था।चालक को नींद की झपकी आने के कारण चालक वाहन को कंट्रोल नहीं कर सका और ट्रक अनियंत्रित होकर एक बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए मकान के सीढ़ी में ठोकर मार दिया जिससे सीढ़ी और बाउंड्री वॉल छतिग्रस्त हो गया है,हालांकि घर के अंदर के सभी सुरक्षित है, मौके पर ही ट्रक फंसकर खड़ा हो गया।चालक एवं उप चालक को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है दोनों सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।

IMG 20230518 WA0090
IMG 20230518 WA0091 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!