सतनाम सिंह
Also Read: कानून को खुली चुनौती! पाकुड़ में एटीएम लॉटरी का काला खेल बेखौफ, SPT Act की सरेआम धज्जियां
उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा निर्देश दिया गया है कि पाकुड़ नगर परिषद अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई का कार्य किया जाए। ताकि आम नागरिकों को जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना ना करना पड़े। साथ ही साथ मानसून आगमन के पूर्व ही शहर के नली गली जलजमाव वाले अन्य क्षेत्रों का समुचित साफ सफाई करवाया जाए। इस बाबत आज आगामी मानसून के मद्देनजर पाकुड़ नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के समीप मुख्य मार्ग में अवस्थित महानाला की चल रहे विशेष साफ सफाई कार्य का निरीक्षण कौशलेश यादव, प्रशासक ,नगर परिषद पाकुड़ के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी महानालाओं की साफ सफाई का कार्य को मानसून के पूर्व पूर्ण करने का सख्त निर्देश सफाई सुपरवाइजर मनीष सिंह एवं अन्य कर्मी को दिया गया।
मौके पर नगर प्रबंधक, रोहित गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।







