Search

May 12, 2026 6:55 am

प्रशासन की पहल पर खुली विद्यालय, दोषी व्यक्ति शीघ्र होगा गिरफ्तार

राजकुमार भगत

पाकुर। शनिवार को सदर प्रखंड पाकुड़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला के बाद से भय के कारण विद्यालय बंद था।उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी एवं पाकुड़ बीईईओ ने इस्लामपुर विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की।
ग्रामीणों द्वारा बतलाया गया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अब इस तरह की घटना दुबारा नहीं होगी। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपित व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि तत्काल विद्यालय अवधि में एक चौकीदार की प्रतिनियुक्त सुरक्षा के लिए की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में व
विद्यालय में पठन-पाठन शुरू किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!