Search

March 16, 2026 5:12 pm

प्रशिक्षणार्थ युवक एवं युवतियों रांची और हज़ारीबाग़ रवाना

राजकुमार भगत

पाकुड़,झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, पाकुड़ के सौजन्य से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत शनिवार को जेएसएलपीएस जिला कार्यालय से बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण लेने के लिए रांची और हज़ारीबाग़ रवाना किया गया।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण देकर सरकार रोजगार देने का कार्य कर रही है। इसी के तहत पाकुड जिले के सभी प्रखंडों से भूमिका गारमेंट सिलाई का प्रशिक्षण,हेलर्स आर्क सहायक नर्स,जीसीएस कंप्यूटर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के लिए युवक और युवतियों को रांची के लिए रवाना किया गया।मौके पर डीएम स्किल अखिल केरकेट्टा, बीपीएम फैज़ आलम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इस्माइल शेख समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर