बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा के पास एक तेजरफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिराजपुर गांव निवासी राज हुसैन शनिवार को नशे में धूत होकर बाइक में सवार होकर हाथीमारा गांव से सिराजपुर जा रहे थे इसी दौरान हाथीमारा मोड़ के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। जिससे ऊसके माथे पर गंभीर चोट आई है। वही स्थानिय लोगों ने घायल को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अंजनी कुमार भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया ।





