धीरेन साहा
पाकुड़िया ग्राम में एक माह तक वैशाख महीना में चलने वाले नगर स. कीर्तन का विधिवत रविवार को धुलोट के साथ ही संपन्न हो गया। ग्राम वासियों ने प्रातः काल से ही खोल-करताल लेकर कीर्तन मंडलियों की टोली हरिनाम संकीर्तन करते हुए दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकलकर पूरे पाकुड़िया गांव का बाजार गली मोहल्लों से भ्रमण करते हुए पुनः दुर्गा मंदिर में कीर्तन का समापन हुआ। ग्राम के पीयूष दत्ता ने बताया कि पवित्र बैशाख मास में एक महीने तक ग्राम कीर्तन का आयोजन पूरे भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। वैशाख महीना के समाप्ति के बाद विधिवत नगर कीर्तन का निस्तार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीकांत दास, मिथुन दास, वाप्पी कुमार, पीयूष दत्ता, संतोष दास सहित गांव के दर्जनों लोगों का अहम योगदान रहा।





