Search

March 16, 2026 3:51 pm

महेशपुर पुलिस ने अवैध कोयला से लदा एक पिकअप वैन को जब्त किया

सतनाम सिंह

गुप्त सूचना के आधार पर हुई करवाई,चालक फरार

महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बीते शनिवार रात थाना क्षेत्र के शहरग्राम- धवाडंगाल के पास अवैध कोयला से लदा एक पिकअप वैन को जब्त किया है। महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बीती रात को गुप्त सूचना के आधार पर कोयला तस्कर पिकअप वैन से अवैध कोयला शहरग्राम- धवाडंगाल के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में है। उक्त सुचना के आधार पर महेशपुर थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस अधिकारीयों ने दलबल के साथ छापामारी कर शहरग्राम- धवाडंगाल के पास वाहन संख्या डब्लूबी 53 ऐ 6520 में लदे 10 टन अवैध कोयला जब्त कर लिया गया। वही चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। कोयला लदा पिकअप वाहन जब्त कर महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। वही महेशपुर पुलिस ने पिकअप वैन के मालिक व चालक और कोयला डंप किये हुए जमीन मालिक रामके हांसदा एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर