राजकुमार भगत
पाकुड़। वर्ष 2023 में पाकुड जिला से 74 हज यात्रियों को सफर हज पर जाना तय है । सुविधा के दृष्टिकोण से इसके लिए उन्हें साऊदी मुद्रा की आवश्यकता होती है। सऊदी अरब में वहां मुद्रा को रियाल कहते हैं। इसकी व्यवस्था इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक पाकुड शाखा ने की है। सोमवार को हज यात्रियों को सऊदी मुद्रा रियाल का बितरण जिला मुख्यालय के भगत पाड़ा स्थित इसाफ स्माल फाइनांस बैंक ने कैम्प लगा कर किया । बता दे कि हर साल हज कमिटी ऑफ इंडिया के जरिये हज यात्रियों को 2100 रियाल दिया जाता था । जो हज यात्री सफर हज के दौरान खाने पीने में खर्च करते हैं। मगर इस वर्ष हज कमिटी ने हज यात्रियों को रियाल खुद व्यवस्था करने को कहा है। हज यात्रिओ को सुविधा के लिए इसाफ बैंक पाकुड़ में ही रियाल उपलब्ध कराया है। मौके पर बैंक के झरखण्ड प्रमुख पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि हज यात्री सुविधा के लिए काउंटर से 2000 रियाल दिया जाएगा । अगर हज यात्री इससे ज्यादा रियाल चाहते है तो बैंक में एक एकाउंट खोल कर रियाल खाते में ले सकते है । बैंक के माध्यम से 10 हजार तक रियाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैंक समय समय पर सामाजिक कार्य करते आ रहा हे। जिला हज ब्यवस्थापक रियाज़ अली ने कहा कि हर वर्ष रांची हज हाउस में हज यात्रिओ को 2100 रियाल दिया जाता था। मगर हज कमिटी बम्बे ने हज यात्रिओ की खुद रियाल की ब्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत हम लोगों ने इसाफ बैंक के माध्यम से रियाल का व्यवस्था किया हूं। रियाल की व्यवस्था होने से हज यात्रियों को इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बैंक के द्वारा प्राप्त राशि में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है। यह राशि हमारी यात्रा को सुलभ बनाएगा।मौके पर बैंक मैनेजर अनिन्दा कुमार, डिप्टी मैनेजर, राहुल कुमार आनन्द कुमार,प्रेरणा भारती ,हज यात्री सुलेमान अंसारी ,अशरफुल सेख ,जुलु रहमान ,जलालुद्दीन सेख ,मो लतीफ ,शाहजहां सेख समेत दर्ज़नो लोग मौजूद थे।








