Search

May 12, 2026 12:34 am

23 मई से 03 जून तक नवनियुक्त शिक्षकों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

राजकुमार भगत

पहली बार आयोजित हो रहा प्रशिक्षण शिविर

विभागीय सचिव महोदय के निर्देशानुसार स्नातक प्रशिक्षित नवनियुक्त शिक्षकों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23-05-2023 से 03-06-2023 तक डायट भवन पाकुड़ में आयोजित है। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक पाकुड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन नव नियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की है। ऐसा पहली बार होगा जब नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें शिक्षकों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, प्रमंडल स्तर पर क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय आदि के कार्यों की जानकारी दी जायेगी।

23 मई से 03 जून तक दी जाएगी ट्रेनिंग

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नव नियुक्त शिक्षकों को 23 मई से तीन जून तक ट्रेनिंग दी जायेगी। इसमें शिक्षकों को उनकी सेवा शर्त नियमावली प्रविधानों, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से संचालित होनेवाली विभिन्न योजनाओं, समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रमों, मध्याह्न भोजन, ई-विद्यावाहिनी, निपुण भारत आदि की जानकारी दी जायेगी। साथ ही, एनसीईआरटी/ जेसीईआरटी के कार्यों, स्कूलों के लिए तैयार होनेवाले पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्या, कैलेंडर के बारे भी बताया जायेगा।
पाकुड़ में सभी नवनियुक्त शिक्षकों को वरीय लिपिक पंकज कुमार नीलम एवं मो0 तौकीर आलम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

IMG 20230523 WA0022
IMG 20230523 WA0021 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!