Search

March 16, 2026 10:40 am

डीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक की

राजकुमार भगत

सूखा कचरा एवं गीला कचरा तथा प्लास्टिक प्रबंधन को लेकर कार्य योजना तैयार करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि अब हर ग्राम होगा कचरा मुक्त

पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर में खरीदे जाएंगे कचरा ढोने वाले वाहन

प्रत्येक प्रखंड में तैयार किए जाएंगे कचरा प्रबंधन इकाई

Also Read:

उपायुक्त वरुण रंजन
की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें फेज-2 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बिंदुवार की गई जिसमें फेज-2 अंतर्गत बनाए जा रहे व्यक्तिगत शौचालयों का बकाया उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं सोक पीट, नाडेप इत्यादि का उपयोगिता प्रमाण पत्र इस माह के अंत तक समर्पित करने, गांव में कचरा प्रबंधन हेतु बनाए जा रहे अवयवों जैसे सोक पिट, नाडेप, कंपोस्ट पीट एवं महावारी स्वच्छता प्रबंध हेतु भस्मक का निर्माण एवं गोवर्धन योजना प्लास्टिक प्रबंधन योजना के लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर एवं कार्यों को पूर्ण करने की हिदायत दी गई। सुजलाम अभियान 3.0 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 अंतर्गत पियर वेरिफिकेशन को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द ऑनलाइन में प्रविष्ट करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम स्तर पर कचरा प्रबंधन कचरा प्रबंधन को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया जिससे कि ग्राम स्तर पर सूखा कचरा गीला कचरा का निष्पादन हो सके। इसके लिए अन्य विभागों के साथ डीएमएफटी मद के सहयोग से प्लास्टिक पृथ्कीकरण केंद्र कचरा इकट्ठा करने हेतु वाहन की खरीदारी इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई एवं 3 दिन के अंदर कार्य योजना बनाकर इसे आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।जल जीवन मिशन अंतर्गत समीक्षा के क्रम में संवेदक द्वारा बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कार्य योजना अनुरूप प्रत्येक माहवार प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करें। एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना(SVS) विगत 2 माह में कार्य की प्रगति असंतोष पाई गई। उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए उक्त एजेंसियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए एजेंसियों पर कार्रवाई करते हुए उसे काली सूची में डालने का निर्देश दिए। वही बहुल ग्रामीण जलापूर्ति योजना (MVS)अंतर्गत लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिए। वहीं बालू की समस्या ना हो इसके लिए अग्रिम योजना बनाकर बालू का उठावन कर लें, ताकि निर्माण कार्य में बालू की कमी ना हो ।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ राहुल श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, मो॰ इमरान आलम एवं रितेश कुमार,कनीय अभियंता, चंदन कुमार के अलावा कई संवेदक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर