राजकुमार भगत
पाकुड़। जैक द्वारा माध्यमिक परीक्षाफल का प्रकाशन किया गया है।सत्र 2022 _23 में पाकुड़ जिला का माध्यमिक परीक्षाफल पूरे संथाल परगना में उत्कृष्ट रहा है। इतना ही नहीं इस वर्ष पाकुड़ जिला संथाल परगना में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा हे कि पाकुड़ जिले का स्थान राज्य स्तर पर 12वा प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सफल दिशा निर्देश और शिक्षा विभाग की कड़ी मेहनत, अनुशासन के बदौलत आज पाकुड़ जैक द्वारा प्रकाशित माध्यमिक परीक्षा के परीक्षाफल में यह मुकाम हासिल कर पाया है। उपायुक्त वरुण रंजन ने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों का सराहना करते हुए कहा है कि आगामी वर्षों में पाकुड़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में पूरे राज्य में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेंगा। इसके लिए आज से ही सभी शिक्षकों के साथ – साथ अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों संवेदनशीलता से प्रयास करने की आवश्यकता है।






