रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड में विकास योजनाओं पर भ्रष्टाचार और लूट खसोट लगातार जारी है सरकार के द्वारा गांवों में दी गई योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। चाहे मनरेगा हो या 15वें वित्त की योजना सभी पर बिचौलिए हावी है। ताजा मामला प्रखण्ड के खापुर पंचायत का हाल बेहाल नज़र आ रहे हैं। बात करे खापुर पंचायत के राघो पड़ा गांव का जहां बन रहे मनरेगा के तहद भैरो मुर्मू के जमीन में सिंचाई कूप का जहा बिना काम किए ही 4 लाख 98 हजार रुपिया की निकासी कर लिए गई है, लेकिन महेशपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की करवाई किसी के ऊपर नही की गई। बात करे महेशपुर प्रखण्ड की तो महेशपुर में एक भी सही से सिंचाई कूप का निर्माण नही हुई है। लेकिन सब में पैसों की निकासी हो गई है। एक भी कूप का सही मात्रा में गहराई नही की गई है साथ ही मेट्रियल भी सही मात्रा में नही दिया गया है। सब में मेट्रियल की मात्रा कम कम दिया गया है। कूप में 10– 15 फिट गहराई कर लाखो की निकासी कर ली गई है, यह हाल महेशपुर प्रखंड में मनरेगा योजना का इसी से आप अंदाजा लगा सकते है की किस प्रकार से विकास हो रहा है प्रखंड का।






