Search

May 11, 2026 10:21 pm

+2उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्रा वर्षा कुमारी बनी स्कूल टॉपर

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

कहते है मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती हैं, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाई लिट्टीपाड़ा जैसे छोटी से जगह से।+2उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्रा वर्षा कुमारी, पिता शिव प्रसाद साहा ने मैट्रिक परीक्षा में 500अंको में 466अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी। वर्षा ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत कक्षा नर्सरी से अष्टम तक सरस्वती शिशु मंदिर लिट्टीपाड़ा से की। इसके बाद+2उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा से मैट्रिक की परीक्षा दी। वर्षा कुमारी पूरे प्रखंड में टॉप रही। वर्षा अपने सफलता का श्रेय मां अर्चना देवी एवं पिता शिव प्रसाद साहा के अलावे शिक्षक को दी।वर्षा ने कहा आगे डॉक्टर की पढ़ाई कर देश की सेवा करूंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!